फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच क्विंटल मुरब्बा नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के साथ मसालों, घी, चाय पत्ती आदि की दुकान पर खाद्य एवं औषधि विभाग पंचकूला व पानीपत की टीम ने सीएम फ्लाइंग स्क्वाड के साथ शुक्रवार को जिले में छापा मारा। छापे के दौरान भारी मात्रा में मुरब्बा और अचार में गंदगी मिली, इसमें आरकेएम ब्रांड का मिक्स अचार भी शामिल है। 270 किलो अचार व मरी मक्खियां मिलने के कारण 232 किलो मुरब्बा नष्ट कराया गया है। मसालों को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से दिनभर हड़कंप रहा। टीम ने 16 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम के अनुसार 15 दिन बाद सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। त्योहारी सीजन चल रहा लेकिन विभाग यह जानकारी देने में विफल है कि मिलावटी सामान बिक रहा या नहीं। इसके बाद अमर उजाला ने मसालों, घी, दूध आदि में मिलावट का मुद्दा उठाया तो शुक्रवार को खाद्य आयुक्त ललित सिवाच के आदेश पर पंचकूला के पदाभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) पंचकूला व पानीपत के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्याम लाल महीवाल के साथ करनाल आकर ओल्ड अनाज मंडी (122 जनता मंडी) स्थित निवेदिता फूड्स पर छापा मारा। यहां से पानीपुरी मसाला, हल्दी पाउडर, पाइन एप्पल मुरब्बा, लाल मिर्च पाउडर, येली चिली पाउडर, आमला मुरब्बा, सेव मुरब्बा, गर्म मसाला, काली मिर्च पाउडर, चाय पाउडर, गर्म मसाला साबुत, गाजर का मुरब्बा, देगी मिर्च पाउडर, जीरा, ग्रीन चिली पाउडर आदि 16 मसालों व घी के सैंपल भरे। मसालेदार पानीपुरी, गरम मसाला, जीरा पाउडर, हरी मिर्च आदि पर एफएसएसएआई नंबर एक्सपायर मिला तो इन्हें जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें