फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव चुरनी निवासी व्यक्ति ने एक व्यक्ति पर ऋण दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चुरनी निवासी गुरचरण ने बताया कि सितंबर 2021 में उसकी मुलाकात अमन से हुई थी। उसने कहा कि वह उनके घर पर 30 लाख रुपये का लोन दिला देगा। वह उसके और बेटे के दस्तावेज भी ले गया था। कुछ दिन बाद उसने बताया कि उसका यहां से ट्रांसफर हो गया है अब कर्मबीर इस काम को करेगा। इसके बाद कर्मबीर उनके घर आया और फिर से उनके दस्तावेज और 5500 रुपये ले गया। बाद में वह 20 हजार रुपये और ले गया। कुछ दिन बाद उसने बताया कि एक नई सरकारी योजना आई है, जिसके तहत वह दस लाख रुपये माफ करा देगा। इसके लिए उसे 30 हजार रुपये देने होंगे। इस तरह आरोपी ने उससे 50 हजार ठग लिए लेकिन ऋण नहीं दिलाया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें