नीलोखेड़ी। बुटाना थाना क्षेत्र के गांव बडथल स्थित एक घर में 50 हजार की नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बडथल निवासी राजकुमार ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जून रात दो बजे वह अपने घर में सो रहा था। घर के बाहर के दरवाजे की जाली तोड़कर व चिटकनी खोलकर चोर अंदर घुस गए और जिस कमरे में वे सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया और अलमारी से 50 हजार नकदी व पांच तोले सोना व सात तोले चांदी चोरी कर ले गए। सुबह उठकर देखा तो अलमारी से नकदी व सोने व चांदी के गहने चोरी थे। दूसरी ओर एक अन्य मामले में समाना बाहु स्थित एक ढाबे से स्टाफ से चार मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद