फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकान से 50 हजार नकदी और फल की पेटियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर थाना क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में शनिवार तड़के एक फल विक्रेता की दुकान घुसकर चोर गल्ले से नकदी सहित फल की पेटियां ले गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त की अलसुबह करीब तीन से पांच बजे के बीच तीन चोर उसकी दुकान की छत से अंदर घुसे। दुकान का दरवाजा तोड़ने के बाद उन्होंने गल्ले में रखी नकदी और फल की पेटियां चोरी कर लीं। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा और दरवाजा खोला तो सामान बिखरा था और गल्ले से नकदी गायब थी। साथ ही फल की पेटियां भी चोरी हो चुकी थीं। रवि कुमार के अनुसार उसे करीब 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना शहर पुलिस से जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें