फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फीडरों की मरम्मत के कारण झेलनी होगी 5 घंटे की बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। फीडरों की मरम्मत के कारण जिला जेल, बाला जी, पिंगली रोड सहित कई क्षेत्रों की बिजली कटौती मंगलवार को एक से 5 घंटे तक बाधित रहेगी।
उपमंडल अधिकारी रामनगर ने बताया कि मंगलवार को 33 केवी रामनगर से चलने वाले फीडर 11 केवी बाला जी, 11 केवी जिला जेल फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान बालाजी फीडर का नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके कारण बाला जी, जिला जेल, पिंगली रोड, शिव राइस मिल, सिंगल मोटर, यमुना विहार, कैथल रोड, सैदपुरा कॉलोनी क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। एसडीओ नेवल ने बताया कि 11 केवी फीडर दरड़ आरडीएस, कुराली एपी और अर्तिल की बिजली सुबह 11 बजे शाम के चार बजे तक बाधित रहेगी। जिससे दरड़, कुराली, सलारू, अब्दुल्लापुर और अर्तिल इंडस्ट्री की बिजली प्रभावित रहेगी। इसके साथ साथ मंगलवार को ही 11 केवी सेक्टर 33 पार्ट-2 फीडर को सुबह दस बजे से 11 बजे तक बंद रखा जाएगा। जिससे सेक्टर 33 की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें