फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से 49 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। गांव अरड़ाना के युवक से कस्टमर केयर पर शिकायत करते समय 49 हजार 491 रुपए ठग लिए गए। एसपी को शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। देवेंद्र कुमार वासी अरड़ाना ने बताया कि उसने अपने एक जानकार के पास 400 रुपए ट्रांसफर किए थे। उसके खाते से पैसे तो कट गए लेकिन जानकार के पास नहीं पहुंचे। शाम करीब साढ़े छह बजे उसने गुगल से फोन पे कस्टमर केयर का नंबर लिया। कॉल किा तो उसने उसे एक बार कोड 49491 बताया। इसके बाद अगले दिन उसके पास एक कॉल आई। उसने कहा कि आपके खाता में हम दोबारा पैसे ट्रांसफर कर देंगे। जबकि इसके बाद उसके खाते से 49 हजार 491 रुपए कट गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। असंध थाना प्रभारी कमलदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें