फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खातों से 55 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दो उपभोक्ताओं के खाते से साइबर ठग ने 55072 रुपये निकाल लिए। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्ण विहार निवासी यशवंत कुमार ने बताया कि उसके खाते से किसी ने 45457 रुपये निकाल लिए। यह धोखाधड़ी उसके साथ 8 जुलाई को हुई है। मामले की जांच सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर माल रोड निवासी अनुराग ने बताया कि उसका रचना कंस्ट्रक्सन के नाम से यूनियन बैंक में खाता है। उसने एनीडेस्क एप डाउनलोड की थी, उसी के माध्यम से 9615 रुपये निकाल लिए गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें