फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड रिन्यू करने के नाम पर ठगे 49 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। क्षेत्र के गांव औगध के एक युवक से क्रेडिट कार्ड रिन्यू करने के नाम पर कार्ड से 49 हजार निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव औगध निवासी रविकांत ने थाना निसिंग पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके पास 29 अगस्त को फोन आया और बताया कि वह एसबीआई बैंक से बात कर रहा है और आपका क्रेडिट कार्ड रिन्यू करना है। आपके पास ओटीपी आया है, वो बता दीजिए। जिसके बाद उसने मोबाइल पर आया हुआ ओटीपी बता दिया। वहीं एक अन्य नंबर से अलगे दिन फोन आया कि आपके क्रेडिट कार्ड से किसी ने पैसे निकाल लिए है। वे आपका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर रहे है। इसके बाद उसने शाम को एसबीआई कस्टमर केयर पर फोन कर अपने क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उसके खाते से 29 अगस्त को 49 हजार रुपये निकाले गए हैं। उसके बाद उसे अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें