फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कॉलेजों में दाखिले के लिए आए 4,800 आवेदन

Sat, 31 May 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए 19 मई से पोर्टल खुल गया था। जिले के कॉलेजों में अब तक दाखिले के लिए करीब 4800 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। पोर्टल पर आवेदन करने के अभी 11 दिन और शेष हैं।
विज्ञापन

जिले के सरकारी और एडेडे 15 कॉलेजों में कुल 10680 सीटें हैं। आवेदन प्रक्रिया नौ जून तक चलेगी। वहीं 10 जून को अगर किसी के आवेदक के फॉर्म में गलती हो गई है, उसमें संशोधन करवा सकेंगे। वहीं अगर पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय की बात करें तो उसमें अभी तक विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए 2376 आवेदकों ने आवेदन किया है जिनमें से 1195 ऐसे है जिन्होंने अपनी पहली पसंद इसी राजकीय महाविद्यालय को ही चुना है। इन आवेदनों में से सबसे ज्यादा बीए के लिए 945 आवेदन आए है और 627 आवेदन कॉमर्स के लिए आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें