फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईटीआई भारांपुर के 47 प्रशिक्षुओं का नौकरी के लिए चयन

Sat, 23 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भारांपुर में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड हरिद्वार ने भाग लिया। इस मौके पर कंपनी से राज कुमार यादव, जितेश गुप्ता, सुंदर सिंह व शंकर सिंह रावत उपस्थित रहे। भर्ती प्रक्रिया में संस्थान के प्रशिक्षुओं साथ-साथ अन्य संस्थानों के पास आउट प्रशिक्षुओं सहित लगभग 80 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया, इनमें से 47 प्रशिक्षु चयनित किए गए। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम हमारे प्रशिक्षुओं की गुणवत्ता, अनुशासन एवं व्यावहारिक कौशल का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आईटीआई भारांपुर सदैव अपने प्रशिक्षुओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने और उन्हें सफल करियर से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें