फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल कॉलोनी में 11 पॉजिटिव सहित जिले में 46 कोरोना पॉजिटिव केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कोरोना के 46 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें शहर की शुगर मिल कॉलोनी के 11 केस शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को मिले 46 केस में 11 केस एंटीजेन टेस्ट से तथा 35 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। इसमें मोती नगर में एक केस, सेक्टर 7 से एक केस, सेक्टर-8 बैंक कॉलोनी में एक केस, दुर्गा कॉलोनी में एक केस, मॉडल टाउन में एक केस, जुंडला गेट में एक केस, आरकेपुरम में एक केस, गांव डबकोली में एक केस, निसिंग हरिहर राइस मिल में दो केस, विकास नगर में एक केस, मधुबन में एक केस, सेक्टर-13 में एक केस, सीएचडी सिटी में 4 केस, रास रेजिडेंस में एक केस, सेक्टर 5 में एक केस सहित अन्य क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव केस पाये गए। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 28518 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 27298 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 931 मामले पाजिटिव हैं, जिनमें से 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 302 एक्टिव हैं तथा 619 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1447 है, जिनमें से 1372 व्यक्ति 14 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं, जबकि 0 से 14 दिन वाले कांटैक्टस व यात्रियों की संख्या 2830 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 25 नोटिस डिस्पले किए गए।
विज्ञापन

खतरे को देखते सावधानी बरतने की अपील
डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जरूरी कार्य से ही बाहर निकलें। साथ ही मास्क का प्रयोग अवश्य करें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। इसके अलावा अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें