जिले में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई, जबकि 139 नये केस आये हैं। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 93 हो चुकी है, जबकि एक्टिव केस 1537 हो गए हैं। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि कोरोना को लेकर संदिग्ध कुल 67385 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए इनमें से 58,800 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 6617 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। 4987 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। सबसे अहम और राहत की बात यह है कि सोमवार को एक ही दिन में रिकार्ड 456 लोगों ने कोरोना को हराया है। सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में सोमवार को 139 केस पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें 44 एंटीजेन टेस्ट और 83 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। घोघड़पुर निवासी एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। 20 सितंबर को उसे सांस लेने में तकलीफ, खांसी और बुखार के चलते मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। उसे आक्सीजन दी गई लेकिन अचानक से उसको हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। विभाग ने परिजनों की उपस्थिति में बलड़ी बाई पास स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. अभिनव डागर का कहना है कि करनाल जिले के लिए राहत की बात ये है कि यहां पर रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। एक दिन में साढ़े चार लोगों के ठीक होने से अन्य मरीजों को हौसला मिलता है।