फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के 45 प्रतिशत पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रभावित, गंभीर मरीजों को करना पड़ रहा रेफर
विज्ञापन

काजल पांचाल
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भारी कमी है। यहां ग्रुप-ए श्रेणी के 179 में से 81 पद खाली हैं, यानी करीब 45 प्रतिशत पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर से लेकर मेडिकल ऑफिसर और डीन तक के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इससे गंभीर मरीजों को जहां रेफर करना पड़ रहा है, वहीं एमबीबीएस और पीजी के छात्रों का प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है।
यहां प्रोफेसर के 26 में से 15, एसोसिएट प्रोफेसर के 45 में से 30 और सहायक प्रोफेसर के 92 में से 31 पद खाली हैं। इसके अलावा, डीन, चिकित्सा अधीक्षक और महिला चिकित्सा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भी नियुक्ति नहीं हो पाई है। कई विभागों में तो सीनियर फैकल्टी की अनुपस्थिति के कारण जूनियर डॉक्टरों और रेजिडेंट पर पूरा भार आ गया है।
विज्ञापन

जनरल मेडिसिन, गायनी, सर्जरी, रेडियोलॉजी और माइक्रो बायोलॉजी जैसे विभागों में मरीजों की संख्या के अनुपात में फैकल्टी नहीं है। इसके कारण ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं में देरी हो रही है और गंभीर मामलों में मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, एनएमसी की गाइडलाइन के अनुसार, छात्रों की संख्या के अनुपात में एक निश्चित संख्या में फैकल्टी अनिवार्य होती है। डॉक्टरों की कमी से जूनियर रेजिडेंट को कई बार लगातार 18 से 24 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही है।
इन पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन
कॉलेज में 16 विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन विभागों में जनरल मेडिसिन, गायनी व ऑब्सटेट्रिक्स, रेडियोलॉजी, जनरल सर्जरी, फॉरेंसिक मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स और ओर्थोपेडिक्स जैसे अहम क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल विभाग शामिल हैं। यानी जनरल सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के चार पद, गायनी में एसोसिएट प्रोफेसर के तीन पद, रेडियोलॉजी में प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट के एक-एक पद, फार्माकोलॉजी और पैथोलॉजी में एसोसिएट प्रोफेसर के दो-दो पद और ईएनटी में प्रोफेसर का एक पद भरा जाना है। इन पदों पर नियुक्ति विभिन्न श्रेणियों के तहत की जाएगी जिनमें सामान्य, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग वर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन



रिक्त पदों को भरने के लिए अब भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 24 और 25 जून को जेआर और फैकल्टी पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, आठ जुलाई तक रिक्त पड़े कई पदों को भरने के लिए आवेदन प्रकिया जारी है।
- डॉ. एमके गर्ग, निदेशक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें