फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में मिले 45 मजदूर, बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन के बावजूद शहर में चावल पैकिंग फैक्टरी को संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को फैक्टरी पर छापा मारकर 45 मजदूरों को काम करते पकड़ा है। सभी मजदूरों को नाम पता नोट करने के बाद घर भेज दिया गया है। लेकिन फैक्टरी को बंद कराते हुए उसके संचालक व उसके पुत्र के खिलाफ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान फैक्टरियों को बंद रखते ही सख्त हिदायत देते हुए छापेमारी जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन

शहर में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉक डाउन किया गया है। जिससे सभी बाजारों के साथ साथ फैक्टरियों, कारखानों आदि को भी बंद किया गया है। ताकि वहां पर मजदूर व कर्मचारी एकत्र न हो सके। क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के सख्त आदेश दिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद शहर की कुछ फैक्टरियों के संचालित किए जाने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिल रही है। इसी सूचना पर पुलिस ने शहर के गौशाला रोड पर एक चावल पैकिंग फैक्टरी पर छापा मारा। जिससे यहां खलबली मच गई। पुलिस ने फैक्टरी में 45 मजदूरों को काम करते पाया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए फैक्टरी को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। फैक्टरी मालिक सेक्टर 7 निवासी मनीराम गोयल व उसके पुत्र नितिन गोयल के खिलाफ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर मंजूर अली ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर छापेमारी की है। यहां 45 मजदूर चावल पैकिंग का काम करते मिले हैं। जिनका नाम पता नोट करके घर भेज दिया गया है। क्योंकि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश सभी काम काज बंद रखने के हैं। इसलिए छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। इस मामले में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इधर फैक्टरी संचालक ने लॉक डाउन के उलंघन की बात स्वीकार करते हुए बताया कि फैक्टरी में 15 कर्मचारी काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें