अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शिव शक्ति जागृति मंच की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने पुलवामा हमले का बदला लेते हुए आतंकियों का नाश करने पर भारतीय वायु सेना को सलाम किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भारतीय सेना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि भारतीय आर्मी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेना है। गुुरुवार को प्रभातफेरी दयानंद कॉलोनी में मनमोहन चौहान के निवास से शुरू हुई और चरणजीत के निवास पर विश्राम लिया गया। इस मौके पर मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से भारतीय पायलट पाकिस्तान से सुरक्षित वापस लौटेंगे। वीर जवानों की शहादत का बदला लिया गया है। इस अवसर पर अनिल छाबड़ा, कृष्णा डांग, मुरारी बत्तरा, कर्ण भुटानी, मंगल शर्मा, रामू, राम, सुरेंद्र बजाज, राजू डोडा व देवी दयाल अरोड़ा मौजूद रहे।