फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने कुरुक्षेत्र से किया मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास, कुटेल में हजारों ने देखा लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। गांव कुटेल में 750 करोड़ की लागत से बनने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का शिलान्यास भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र से रिमोट द्वारा किया। इस दौरान मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने पीएम का कार्यक्रम लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि महंत संतोष गिरी महाराज की तपोभूमि कुटेल को बहुत बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए सीएम मनोहर लाल, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण और जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने इस विश्वविद्यालय को बनाने के पुनीत कार्य के लिए 138 एकड़ जमीन निशुल्क देने पर कुटेल की जनता को साधूवाद दिया।

जीटी रोड से विवि तक का रास्ता भी मिला
घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि महंत संतोष गिरी जी महाराज के आशीर्वाद से आज उनकी तपोभूमि में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय बनाकर एक पुनीत कार्य किया है। कल्याण ने शिलान्यास कार्यक्रम में भावुकता से कहा कि मैं सबसे पहले महंत संतोष गिरी महाराज की तपोभूमि के लोगों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए 138 एकड़ भूमि बिना किसी स्वार्थ के दी और इसी प्रकार उन लोगों का भी आभार प्रकट करना चाहता हूं, जिन्होंने जीटी रोड विश्वविद्यालय तक के रास्ते को बनाने के लिए अपनी रजामंदी दी है।
विज्ञापन


हजारों की भीड़ ने सुना प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण
शिलान्यास समारोह के कार्यक्रम में जैसे ही कुरुक्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण शुरू हुआ, उपस्थित लोगों ने शांत होकर उसे सुना और तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर मंच के ऊपर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। प्रधानमंत्री के भाषण में कुटेल में बनाई जा रही हेल्थ यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य के लिए नए-नए शोध का भी जिक्र किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर असंध के विधायक स. बख्शीश सिंह विर्क, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व मंत्री एवं विधायक कमल गुप्ता, सांसद करनाल की पत्नी किरण चोपड़ा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, मीडिया प्रभारी शमशेर नैन, केशकला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी महासचिव राजबीर शर्मा, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला बैरागी, अशोक सुखीजा, महेन्द्रा चौहान, रजनी चुघ, अशोक भंडारी, चेयरमैन ईलम सिंह व रमेश त्यागी, गांव के सरपंच संदीप कल्याण, पवन कल्याण, मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें