फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह पर सर्व धर्म एकता की मिसाल कायम करते हुए भगवान सत्यनारायण की कथा व हवन यज्ञ हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मटकमाजरी दरगाह पर चल रही भगवान सत्यनारायण की कथा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। सर्व धर्म की प्रतीक हजरत ईलाही बू अली शाह कलंदर की दरगाह पर श्रद्धालुओं ने सर्व धर्म एकता की मिसाल कायम करते हुए भगवान सत्यनारायण की कथा व हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गौरतलब है कि इंद्री के गांव मटकमाजरी स्थित यह दरगाह ऐसा धार्मिक स्थान है जहां सभी धर्मों का समान रूप से आदर करते हुये पूजा अर्चना की जाती है। इस पवित्र दरगाह में हर त्योहार बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया जाता है, जोकि अपने आप में एक मिसाल है।
विज्ञापन

इसी के चलते पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शास्त्री ने कहा कि हमें सभी धर्मों का समान आदर करना चाहिए। सभी धर्म आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि, जो भी श्रद्धा पूर्वक भगवान सत्यनारायण की कथा करवाता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरू राजेश, सुभाष जिंदल, नंबरदार अजमेर सिंह, राजीव गोयल, उमेश, कर्म सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरंजत सिंह, नवल किशोर, शिव कुमार, पवन, रामेश्वर, सचिन जिंदल, सोमनाथ, लालसिंह, सुभाष टिकरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें