फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली किल्लत को लेकर भाकियू ने दो घंटे तक पावर हाउस का गेट किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग (करनाल)। शहर के 220 केवीए पावर हाउस पर धान के सीजन में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं दिए जाने को लेकर शनिवार 12 बजे गेट को बंद कर दिया। गेट के सामने किसान धरने पर बैठकर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, सेवा सिंह आर्य, जिला प्रधान सुखा सिंह, यशपाल राणा, खंड प्रधान कुलदीप सिंह बब्बर व निसिंग प्रधान मलूक सिंह ने पहुंच किसानों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बिजली निगम की ओर से प्रतिदिन छह घंटे के करीब बिजली दी जाती है। इसमें भी बार बार कट लगाए जाते हैं। इससे किसानों का काम नहीं चल सकता। ऐसे हालात में धान की फसल कैसे होगी? इस समस्या को लेकर किसानों ने बिजली निगम के गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए हैं। उनका यह भी कहना था कि जब तक विभाग का कोई बड़ा अधिकारी यहां नहीं पहुंचता है, तब तक किसान धरने पर बैठे रहेंगे। इसकी सूचना पाकर विभाग के एसडीओ युवराज सिंह, नायब तहसीलदार इंद्र सिंह, पटवारी राजबीर, निसिंग थाना प्रभारी जयबीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों की एक ही मांग थी कि धान के सीजन में किसानों को कम से कम आठ घंटे बिजली दी जाए। बाद में बिजली निगम के कार्यकारी एसएससी अजय ने पहुंच किसानों को आश्वासन दिया कि धान के सीजन में किसानों को आठ घंटे बिजली दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने पावर हाउस में लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मर एक दो दिन में आ जाएगा। उसके बाद बिजली की किसी प्रकार की कोई भी किल्लत नहीं रहेगी। उनके आश्वासन के बाद किसानों दो बजे गेट खोल दिया। इस मौके पर कुविंद्र सिंह, अमरत वड़ैच, गुलजार सिंह, लखा सिंह, प्रेम शाहपुर, गुरदायाल सिंह, गुरदेव सिंह, कुलविंद्र सिंह, साधा सिंह, सुखा सिंह, शेर सिंह, अमर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें