ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। समसपुर गांव में एक व्यक्ति को ब्लैकमे ल करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति व एक युवती को काबू किया है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समसपुर निवासी दीपक ने बताया कि 11 अप्रैल को एक व्यक्ति व एक लडक़ी उसके घर आये थे और बताया कि सीएमओ ने उनको भेजा है और तुम गांव में बिना डिग्री के डाक्टरी करते हो। आरोप है कि इस पर उन्होंने पैसे की मांग की। रविवार को वे फिर से आए थे, इस पर ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ब्याना पुलिस चौंकी इंजार्च हरिकिशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं