फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचर को दिल्ली लेकर गई पुलिस, दूसरे आरोपी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन स्नेचर को दिल्ली लेकर गई पुलिस, दूसरे आरोपी का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

करनाल। यूपी से आकर अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने वाले आरोपी को पुलिस रविवार को दिल्ली लेकर गई। लेकिन वहां आरोपी के दूसरे साथी का कोई सुराग नहीं लगा। सीआईए-1 इंचार्ज कमलदीप का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बतां दें कुंजपुरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटते समय बहादुर महिला ने एक आरोपी यूपी थाना कैराना गांव भुरा निवासी कमल उर्फ कल्लू को पकड़ लिया था। सीआईए-1 पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी यूपी निवासी झिंझाना निवासी रविंद्र के बारे में बताया कि वह उसके साथ बाइक पर सवार होकर इन घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें