फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति की ठंड के कारण मौत!
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सेक्टर-12 स्थित निर्मल कुटिया के सामने फुटपाथ पर सो रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ठंड के कारण मौत होने की आशंका है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवा दिया है। पुलिस जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि निर्मल कुटिया के सामने फुटपाथ पर एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि इस व्यक्ति की ठंड के कारण मौत हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।