फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, दुकानें छोड़ भागे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर में लगी आग, दुकानें छोड़ भागे दुकानदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी।
करनाली गेट के पास शनिवार को सड़क पर मूंगफली बेच रहे दुकानदार के पास रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वहां पर मौजूद लोग एवं दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गए। काफी देर तक सिलेंडर में आग लगी रही और लपटें उठने लगी। तुरंत लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि हंसराज निवासी करनाली गेट सड़क के किनारे मूंगफली बेच रहा था। इस दौरान उसने किसी अन्य कार्य के लिए सिलेंडर प्रयोग किया तो सिलेंडर में आग की लपटें उठने लगी। आग लगते ही दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें