फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक टॉयलेट में बच्ची के साथ रेप, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक टॉयलेट में बच्ची के साथ रेप, आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर में रात एक पब्लिक टॉयलेट में शौच के लिए गई 12 साल की प्रवासी बच्ची के साथ एक 25 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जब बच्ची काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। बाद में परिजनों को बच्ची एक पब्लिक टॉयलेट से बेहोशी की हालात में मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया तो उसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टी हुई है। जांच के बाद महिला पुलिस ने आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी पवना देवी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 12 साल की बच्ची रात को अपने परिजनों के साथ सो रही थी। रात को अचानक वह शौच के लिए पब्लिक टॉयलेट में गई। बच्ची के पीछे आरोपी सुमन कुमार वासी खंजोपुरा जिला बेगुसराय बिहार हाल निवासी अर्जुन गेट भी चला गया। आरोपी ने बच्ची के साथ टॉयलेट में दुष्कर्म किया। जब परिजनों ने देखा तो बच्ची बेहोशी की हालत में टॉयलेट से मिली। थाना प्रभारी पवना देवी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टी होने पर आरोपी सुमन कुमार को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें