फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई की गाड़ी से भैंस टकराई तो अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई की गाड़ी से भैंस टकराई तो अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या, भतीजा घायल
विज्ञापन

कैथल पुलिस में तैनात है आरोपी एएसआई, सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चलाने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग (करनाल)। गांव बस्तली के करनाल-कैथल रोड स्थित एक डेरे पर मामूली बात को लेकर कैथल पुलिस में तैनात एएसआई ने अपने ही भाई पर गोलियां चला दी। बचाव के लिए भतीजा आया तो उस पर भी फायरिंग कर दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि मामला एएसआई की गाड़ी से भैंस टकराने की मामूली से विवाद हो गया और आरोपी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चला दी। पुलिस के अनुसार, डेरे पर दो भाई एएसआई शमशेर सिंह व लाभ रहते हैं। बुधवार को जैसे ही शमशेर सिंह अपनी गाड़ी से डेरे पर पहुंचा तो लाभ सिंह की भैंस रास्ते में उसकी गाड़ी से टकराई गई। इससे आरोपी शमशेर सिंह गुस्सा गया और उसने आते ही लाभ सिंह पर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर जैसे ही लाभ सिंह का बेटा मनप्रीत आया तो उस पर भी फायर कर दिया, गनीमत रही कि गोली उसकी बाजू पर लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, परिजनों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां लाभ सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। इस बारे में निसिंग थाना प्रभारी दीवान सिंह का कहना है कि अभी आरोपी फरार है, बताया जा रहा है कि आरोपी कैथल पुलिस में तैनात है और उसने सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चलाई हैं। पूरे मामले की सच्चाई आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल केस दर्ज करने का कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें