फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिड ट्रालियों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। शहर व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली ओवरलोडिड रेत की ट्रालियों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके चलते पुलिस ने रेलवे रोड पर रेत से ओवरलोड दो ट्रालियों को काबू कर जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के रेलवे रोड से हर रोज दर्जनों ओवरलोड रेत की ट्रालियों का आवागमन होता रहता है। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली इन ओवरलोडिड ट्रालियों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन के सुरक्षा एजेंटों ने शिकंजा कसते हुए रेलवे रोड से दो ट्रालियों को काबू किया। जिनमें लगभग 700 फुट रेत भरा हुआ था। सोमवार को सुरक्षा एजेंटों ने सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ रेलवे रोड से गुजर रही दो ट्रालियों को काबू किया। पुलिस ने ओवरलोड ट्रालियों को जब्त कर घरौंडा थाने में ले आई। थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा एजेंट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे रोड से दो ट्रालियों को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें