करनाल। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन आगामी 5 जुलाई को सुबह11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता करेंगे। इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 11 परिवाद रखे जाएंगे।