फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कट ने बढाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गर्मी के कारण जैसे-जैसे बिजली की खपत बढ़ रही है, अघोषित बिजली कटों का दौर भी शुरू हो गया है। दिन में दर्जनों बार लगने वाले अघोषित कट ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। गुरुवार को दिनभर में एक दर्जन से ज्यादा बार अघोषित कट लगे, वहीं शाम के समय लो वोल्टेज के कारण भी दफ्तरों में काम-काज प्रभावित हुआ। बिजली सप्लाई की व्यवस्था डिमांड बढ़ने के साथ ही गड़बड़ा रही है। बुधवार शाम को जहां तेज हवा के कारण शहर में सवा दो घंटे बिजली गुल रही है, वहीं गुरुवार को सुबह से बिजली के अघोषित कटों ने लोगों को परेशान किया। इस समय निगम प्रतिदिन जिले में 80 लाख यूनिट से अधिक बिजली सप्लाई कर रहा है, लेकिन अब यह भी उपभोक्ताओं के लिए अप्राप्त पड़ने लगी है। अघोषित कटों के कारण जहां पानी का सप्लाई सही से नहीं हो पा रहा है, वहीं घरों में रखे इलेक्ट्रानिक समान भी बार-बार बिजली आने-जाने से खराब हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के समय में निगम की ओर से लगाए जा रहे इस तरह के कट हमारी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। वहीं निगम के सिटी एक्सईएन एसके मक्कड़ ने कहा कि इस तरह के कट लाइन में गड़बड़ी के कारण लगते हैं, लेकिन उन्हें तुरंत दुरुस्त कर बिजली सप्लाई फिर से चालू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें