फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन पर हमलाकर लूटे 40 हजार, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी रोड से नई अनाज मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर दिनदहाड़े दोपहर करीब 2:45 बजे विनय गैस एजेंसी के सेल्समैन पर बाइक सवार दो बदमाशों ने लाठी-डंडे से हमला कर 40 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने घायल सेल्समैन को शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल सेल्समैन आईसीयू में दाखिल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए सहित तीन टीमें लगी हुई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विनय गैस एजेंसी के मालिक विनय गोयल ने पुलिस को बताया कि घोघड़ीपुर निवासी प्रेम 62 वर्षीय उनकी गैस एजेंसी में करीब दो साल से काम करता है। वह शुक्रवार को प्रेम एजेंसी के बाहर सड़क पर खड़ा होकर गैस सिलेंडर वितरित कर रहा था। इस दौरान दो बदमाश बाइक पर सवार होकर एजेंसी के बाहर आए और कर्मचारी प्रेम के पास बैठ गए। बदमाश करीब एक घंटे तक उनके पास बैठे रहे। आने जाने वालों को देखते रहे और प्रेम सिंह से बात भी करते रहे। जब एजेंसी के बाहर कोई नहीं था तो उनमें से एक बदमाश ने प्रेम सिंह के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा और बदमाश करीब 40 हजार रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए। जब आस-पास के लोगों ने देखा की प्रेम सिंह जमीन पर बेसुध हालत में पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। घायल प्रेम सिंह को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
मालिक से पहले पहुंची पुलिस
लूट की वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह और सीआईए वन प्रभारी दीपेंद्र राणा कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए। हालांकि, गैस एजेंसी संचालक विनय गोयल खुद बाद में पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से बातचीत की और पीड़ित से भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

विनय गैस एजेंसी के सेल्समैन पर लाठी-डंडे से हमला कर लूट की वारदात होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में सेल्समैन को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है बदमाश बाइक पर सवार थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-हरजिंदर सिंह, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें