फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर में 40 जगह सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Wed, 13 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर लगे सीसीटीवी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में वारदात के बाद आरोपियों की पहचान करने के लिए सुरक्षा को चाक चौबंद करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए नगर निगम शहरी क्षेत्र में 40 चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाने की कवायद कर रहा है। इसके लिए सीसीटीवी की विशेषताओं को परखा जा रहा है। कैमरे कितनी दूरी तक फोटो ले सकते हैं और इनकी क्वालिटी कितनी अच्छी है, आदि का मूल्यांकन किया जा रहा है।
नगर निगम को शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव पुलिस विभाग की तरफ से भेजा गया है। क्योंकि सालभर से अपराधिक गतिविधियों में काफी बढ़ोतरी हुई है। कई बार शराब ठेकों पर गोलियां चल चुकी हैं। इसके अलावा व्यापारियों व अन्य कारोबारियों के यहां भी फायरिंग कई बार हो चुकी है। कई वारदात में शामिल आरोपी पकड़े गए तो कई केस अभी अनट्रेस हैं।
विज्ञापन

इस पर पुलिस की तरफ से नगर निगम को शहरी क्षेत्र में 40 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। नगर निगम अधिकारी अब इस बात पर भी मंथन कर रहे हैं कि किस मद से पैसा खर्च कर सीसीटीवी लगवाए जाएं। बताया जा रहा है कि इसके लिए कुछ कारोबारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है ताकि वह कैमरे लगाने में मदद कर सकें।
आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अपने स्तर पर जिले में 25 जगहों पर नाके लगा चुकी है। नाकों पर करीब 200 कर्मचारी हथियारों के साथ तैनात कर रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी नाकों पर वाईफाई से लैस सीसीटीवी भी लगवाए हैं। पुलिस शहरी क्षेत्र में सुरक्षा को पुख्ता करना चाहती है। इस पर सीसीटीवी लगाने के लिए नगर निगम की मदद ली जा रही है।
शहर के इन स्थानोें को किया गया चिह्नित

सीसीटीवी शहर में जगाधरी बस स्टैंड के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, सेक्टर-17 मोड़, अग्रसेन चौक, चांदपुर चौक, विश्वकर्मा चौक, जोड़ियां, पुराना रादौर रोड, रेलवे स्टेशन चौक, प्यारा चौक, मातेश्वरी अहिल्याबाई चौक, महाराणा प्रताप चौक, आईटीआई जगाधरी वर्कशॉप, ससौली रोड, रटौली रोड टाउन पार्क, टी-प्वाइंट तेजली, गोविंदपुरी रोड, मॉडल टाउन समेत अन्य जगह पर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से शहर में 40 प्वाइंट पर सीसीटीवी लगवाने का प्रस्ताव आया है। इसके लिए कैमरों की विशेषताओं को देखा जा रहा है। कैमरे लगाने की प्रकिया प्रोसेस में है। - अखिल पिलानी, आयुक्त, नगर निगम यमुनानगर।

महाराणा प्रताप चौक पर लगे सीसीटीवी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें