फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4082 में से 3719 ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दूसरे दिन रविवार को 4082 में से 3719 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा दी। वहीं 363 अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां दो सत्रों सुबह 10 से 12:30 व शाम को 3:0 से 5:30 बजे तक परीक्षा हुई। सुबह के सत्र में पांच परीक्षा केंद्रों पर 1269 में से 1159 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 110 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम को 10 केंद्रों पर 2813 में से 2560 अभ्यर्थी पहुंचे जबकि 253 नदारद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से नकल रहित परीक्षा के लिए 10 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

कई जगह बने जाम के हालात
परीक्षा के चलते केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे जिससे पूरे दिन इंटरनेट व्यवस्था लगभग ठप रही और लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शहर में कई जगहों पर जाम के हालात भी बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें