फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 13 माह में 807 हादसों में जा चुकी 362 लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सड़कों में गड्ढे, तेज रफ्तार, नींद की कम के साथ ही लापरवाही के कारण हादसे होते हैं। पिछले 13 माह में हुए 807 हादसों में 362 लोगों की जान जा चुकी है। 1,012 लोग घायल हो चुके हैं। सर्दी और कोहरे में ज्यादा हादसे हुए हैं।
नवंबर 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक हुए 205 हादसों में 96 लोगों की जान गई। वर्ष 2025 के अक्तूबर और नवंबर माह में 146 हादसे हुए। इनमें 69 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 172 लोग घायल हैं। अधिकतर हादसों में दोपहिया वाहन चालक की मौत हुई है। हेलमेट न होने पर सिर में चोट लगने से जानें गई हैं।कुछ लोग गलत लेन के कारण हादसों का शिकार होते हैं। चार पहिया और भारी वाहनों की तेज रफ्तार जानलेवा बन रही है।
विज्ञापन



दिसंबर और जनवरी में अधिक हादसे
माह : हादसे : मौत : घायल

नवंबर (2024) : 63 : 26 : 159

दिसंबर (2024) : 71 : 34 : 158

जनवरी (2025) : 71 : 36 : 61

फरवरी : 56 : 23 : 48

मार्च : 57 : 24 : 53

अप्रैल : 55 : 25 : 54

मई : 69 : 21 : 69

जून : 54 : 23 : 56

जुलाई : 54 : 30 : 63

अगस्त : 64 : 32 : 65

सितंबर : 47 : 19 : 54

अक्तूबर : 82 : 37 : 87

नवंबर : 64 : 32 : 85

कुल :807 : 362 :1012



केस: 1

तेज रफ्तार गाड़ी ने ले ली जान



चार दिसंबर की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए स्थित चिड़ाव मोड के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक पर सवार होकर जा रहे गुल्लरपुर गांव निवासी किसान राजपाल (50) को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक गाड़ी के नीच फंस गई थी। गाड़ी चालक काफी दूर तक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया था। किसान ने हेलमेट लगाया हुआ था, हादसे में वह भी टूट गया था।



केस: 2

सड़क पर गड्ढे के कारण हादसा



10 दिसंबर को सुबह 5 बजे इंद्री लाडवा रोड पर धूमसी गांव के पास सड़क पर गड्ढा आ जाने के कारण आगे चल रहे ट्राॅला ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहे डंपर चालक ने ब्रेक लगाए तो डंपर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया। केबिन में फंसने से डंपर चालक सोनीपत के झुंडपुर गांव निवासी भोपाल (38) की मौत हो गई थी।



केस : 3
हेलमेट नहीं लगाए थे, हादसे में मौत



इंद्री गढ़ी बीरबल रोड पर घीड गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक यशपाल (60) की मौत हो गई थी। वह बड़ा गांव से अपने गांव शेरगढ़ टापू की तरफ जा रहे थे। स्कूटर पर सवार थे। हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन



सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जाता है। सभी से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और कार चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करते हुए तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं। -गंगाराम पुनिया, एसपी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें