फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अंबाला के बीच चलने वाली 36 ट्रेनें रद्द

Wed, 02 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन के चलते बेपटरी हुई ट्रेनों को अभी ट्रैक पर लौटने में एक सप्ताह और लग सकता है। आंदोलन में उपद्रवियों ने कई जगह पर सिग्रल बॉक्स पर भी तोड़फोड़ की है। इससे ज्यादातर ट्रेनों को अभी तक लिंक नहीं मिल पा रहे हैं। रेलवे सूत्रों की माने तो अभी इस व्यवस्था को सुधरे में एक सप्ताह का समय और लग सकता है।
विज्ञापन


आंदोलन की समाप्ति के बाद भी अभी तक रूट की पैसेंजर ट्रेनें ट्रैक पर नहीं लौटी हैं। इसके अलावा दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द हैं। इससे हजारों की यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे को भी इससे हर रोज करोड़ों रुपये की चपत लग रही है।

जाट आरक्षण आंदोलन के चलते बीते सप्ताह 19 फरवरी को आंदोलनकारियों ने पानीपत और सोनीपत के बीच रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक को उखाड़ फेंका तथा गन्नौर स्टेशन पर तोड़फोड़ की थी। तीन दिनों तक ट्रैक जाम होने के बाद 22 फरवरी को आर्मी ने ट्रैक खाली करवा दिया था। लेकिन आंदोलन समाप्त होने के दस दिन बाद भी अभी तक रूट की दर्जनों ट्रेनें ट्रैक पर नहीं लौटी हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को भी करनाल से होकर जाने वाली करीब 36 ट्रेनें रद्द रही। अभी तक दिल्ली व अंबाला के बीच चलने वाली एक भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चली है। रेलवे सूत्रों की माने तो सात मार्च के बाद ही इन ट्रेनों के ट्रैक पर लौटने की उम्मीद हैं।

वर्जन
स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक पैसेंजर ट्रेनें शुरू नहीं हुई हैं। तकनीकी कारणों के कारण ट्रेनों के शेड्यूल में अभी सुधार नहीं हुआ है। पैसेंजर ट्रेनों के शुरू होने में अभी थोड़ा समय लगेगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें अभी तक नहीं लौटी ट्रैक पर
ट्रेन का नाम
जम्मूतवी से राउकरेला (एक्सप्रेस )
जम्मूतवी से टाटा नगर (एक्सप्रेस )
दिल्ली से कुरुक्षेत्र (पैसेंजर)
कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन (पैसेंजर)
पानीपत से अंबाला पैसेंजर (पैसेंजर)
कुरुक्षेत्र से दिल्ली (पैसेंजर)
हिमालय क्वीन (एक्सप्रेस)
अंबाला से पानीपत (पैसेंजर)
फजिल्का से दिल्ली इंटरसिटी (एक्सप्रेस)
नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र (पैसेंजर)
कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली (पैसेंजर)
पश्चिम एक्सप्रेस
सचखंड एक्सप्रेस
नई दिल्ली अमृतसर (एक्सप्रेस)
शहीद एक्सप्रेस
नई दिल्ली से ऊना (जनशताब्दी)
मालवा (सुपरफास्ट एक्सप्रेस)
दिल्ली से फजिल्का (इंटरसिटी एक्सप्रेस)
अमृतसर से मुंबई (एक्सप्रेस)
पानीपत से अंबाला (पैसेंजर)
झेलम ( एक्सप्रेस )
जम्मू मेल (एक्सप्रेस)
भटिंडा इंटर सिटी एक्सप्रेस
निजामुदीन कुरुक्षेत्र (पैसेंजर)
अंबाला से पानीपत (पैसेंजर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें