फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुपोषित और अविकसित मिले 1148 में से 36 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
- पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से बच्चों का आंकड़ा किया जा रहा एकत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में दो वर्ष तक की आयु के बच्चों में कुपोषित और अविकसित की पहचान की जा रही है। पहले चक्र में मिले 1148 बच्चों में तीन प्रतिशत ऐसे बच्चे मिले हैं, जो गंभीर रूप से कुपोषित व अविकसित हैं। ऐसे बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में रेफर किया गया, ताकि शुरुआती दौर में ही उनका सही उपचार व देखभाल हो सके। पोषणयुक्त खुराक भी मिल सके।
अभियान में पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से बच्चों का आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है, इसके बाद चिह्नित बच्चों की जांच की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शारीरिक रूप से कमजोर कुपोषित या विकास से पिछड़े बच्चों की पहचान कर उन्हें समय रहते चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। अभियान की शुरुआत 24 अप्रैल से की गई थी जिसमें 1148 बच्चों की जांच सफलतापूर्वक हो चुकी है। इसमें 36 बच्चे कुपोषित व अविकसित मिले हैं।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद ने बताया कि जिले में 3481 बच्चों की पहचान की गई थी जिनमें से अब तक 1148 की स्वास्थ्य की जांच पूरी की जा चुकी है। यह अभियान का पहला चक्र है। जिसमें 36 बच्चे मिल चुके हैं। दूसरे चक्र में इसी तरह जिले के कुपोषित बच्चों की जांच कर उन्हें स्वस्थ किया जाने का प्रयास किया जा रहा है। इन बच्चों की जांच पोषण ट्रैकर एप में दर्ज आंकड़ों के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों ने की थी।
विज्ञापन

इस जांच के दौरान 36 ऐसे बच्चे चिह्नित किए गए हैं जिनकी स्थिति चिंताजनक पाई गई और इन्हें एनआरसी में भेजा गया। इन बच्चों में सामान्य तौर पर कम वजन, लंबे समय से बीमारी और सही डाइट न देना जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा पाई गईं। वहीं कुछ बच्चों का वजन उम्र के अनुसार अत्यधिक कम पाया गया, कुछ बच्चे लगातार बीमार रहने के कारण कुपोषण का शिकार हो गए। शेष 2333 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया जारी है। अधिकारी सीमा प्रसाद ने कहा कि आने वाले दिनों में सतर्कता बरतते हुए शत-प्रतिशत बच्चों की जांच पूरी की जाएगी। इसके साथ ही जिन बच्चों को हल्की या मध्यम श्रेणी का कुपोषण है उन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार, पोषण, आहार और मां को परामर्श देकर बेहतर किया जा रहा है।



कहां कितने बच्चे मिले कुपोषित
कस्बे कुपोषित एवं बीमार बच्चे

असंध 3

घरौंडा 0

इंद्री 0

करनाल ग्रामीण 8

करनाल शहर 3

नीलोखेड़ी 0

निसिंग 22

-कुल बच्चे 36
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें