फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ज्योति नगर और मान कॉलोनी में बदलेगी 35 साल पुरानी पेयजल लाइन

Tue, 28 Oct 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के वार्ड-18 की ज्योति नगर और मान कॉलोनी समेत प्रेम नगर के नजकीदी इलाकों के लोगों को अब जल्द ही गंदे और दूषित पानी से राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने इन कॉलोनियों में करीब 35 साल पुरानी और जर्जर हो चुकी पेयजल पाइपलाइन को बदलने का फैसला लिया है। इस कार्य पर निगम करीब 1.25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। साथ ही, कॉलोनियों की सड़कों का निर्माण भी इसी बजट में किया जाएगा।
वार्ड-18 में कैथल रोड से सटी इन कॉलोनियों में पिछले लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। जंग लगी और जगह-जगह से टूटी पाइपलाइन के कारण अक्सर पानी की सप्लाई में गंदगी घुल जाती थी। इससे स्थानीय लोग परेशान थे और कई बार शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। अब नगर निगम ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाया है। कॉलोनी निवासियों ने कहा कि पाइपलाइन बदलने से भविष्य में स्वच्छ पेयजल की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत पूरी पाइपलाइन नेटवर्क को बदला जाएगा और उच्च गुणवत्ता वाली नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे पानी का रिसाव बंद होगा और लोगों को नियमित, साफ पानी मिल सकेगा। पाइपलाइन बदलने के बाद सड़क का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा ताकि लोगों को आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

वार्ड-18 से पार्षद हरजीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से कॉलोनी के 15 हजार लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। नई पाइपलाइन से उन्हें राहत मिलेगी। निगम अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में काम शुरू हो जाएगा। इसके पूरा होने में करीब तीन महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें