फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोरोना के 33 मरीज मिले, 108 पर पहुंचे सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में बुधवार को कोरोना के 33 नए मरीज मिले जबकि छह संक्रमित ठीक हुए। अब कोरोना के 108 सक्रिय केस हैं। सभी संक्रमितों को उनके घरों में आईसोलेट किया गया है। उनके परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही संपर्क में आने वालों लोगों को ट्रेस किया जा रहा है, जिससे उनकी जांच सुनिश्चित की जा सके।
करनाल में कोरोना के केस हर दिन बढ़ रहे हैं, इसके बावजूद आमजन सजग नहीं हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन आमजन में जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहा है। फिर भी सिविल अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क लगाए नहीं दिख रहे हैं। दो गज की दूरी का पालन करने की बात तो दूर की है।
विज्ञापन

कोरोना के टीके का नहीं आया स्टॉक
जिले में कोरोना के टीके का स्टॉक खत्म है और तीन सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सिविल अस्पताल में टीके मुहैया नहीं कराए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। डॉक्टरों ने आमजन से अपील की है कि खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत सिविल अस्पताल की फ्लू ओपीडी में अपनी जांच कराएं। डॉक्टर के परामर्श पर कोविड-19 की जांच कराएं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में आए केस
तारीख पॉजिटिव ठीक
पांच 10 03
छह 13 06
सात 09 00
आठ 19 08
नौ 13 11
10 20 00
11 15 16
12 33 06
कुल 132 50

कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं मरीज ठीक भी हाे रहे हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण की शंका हो तो जांच जरूर कराएं। कोविड की पहली लहर से अब तक जिले में 10,82,081 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 50,082 संक्रमित आएं हैं। इनमें से 49,372 मरीज ठीक हुए हैं।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें