अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। खेत में काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। उसके शरीर पर जगह-जगह काटा। जिससे किसान बेसुध हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जलमाना पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर असंध के सामान्य अस्पताल में किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। अलावला निवासी सुभाष ने बताया कि किसान लक्ष्मण (45) पुत्र लहना सिंह अपने खेतों में काम कर रहा था। अचानक तभी मधु मक्खियां उड़कर आईं और उन्हें काटना शुरू कर दिया। इसके बाद किसान ने खेत मे ही दम तोड़ दिया। गांव के लोगों का कहना है कि किसान ने बचने की काफी कोशिश की लेकिन वह बच नहीं सका।