अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग (करनाल)। गांव बस्तली के राजकीय स्कूल में महर्षि वेदव्यास क्लब की ओर से पुरूषों की वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दूसरे राउंड के मैच करवाए गए। इसमें प्रदेश की 16 टीमों ने पहले दिन भाग लिया और दूसरे दिन 10 नई टीमों ने पहुंच अपना दम खम दिखाया। क्लब प्रधान राजू चौधरी ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें चूहड़माजरा की टीम ने स्टौंडी की टीम को से हराया। सालवन की टीम ने शाहपुर को मात दी। कुरुक्षेत्र अकादमी की टीम ने अमीन अकादमी को धूल चटाई, बदेड़ की टीम ने चोरकारसा की टीम को हराया। साथ ही पुंडरी ने अमीन को, कौल ने चोरकारसा अकादमी को हराया। दूसरे राउंड में बस्तली ने शाहपुर को हराया, चूड़माजरा ने कलामपुरा की टीम को, कुरुक्षेत्र ने पबनावा को, पुंडरी अकादमी ने गोहिदा को मात दी। प्रतियोगिता देर रात्रि तक चलेगी। क्लब प्रधान राजू चौधरी ने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार रुपये व दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 71 सौ का नगद ईनाम दिया जाएगा। इस मौके पर नंबरदार कर्मवीर, पंच शीश पाल, कोच राहुल, पवन, रामपाल, डॉ. बलविंद्र, सूबे सिंह, ताराचंद, राजकुमार, रमेश चंद्र, विकास शर्मा, देशराज, सुमेर चंद, बलवान, सुरेंद्र कोच, राजबीर, ग्राम सरपंच प्रदीप कुमार, बबली, जोगिंद्र सिंह, नरेंद्र बरास, व सोहन टाया सहित अन्य मौजूद रहे।