फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 करोड़ रुपए से होने वाले विकास कार्यों का कांबोज मंत्री ने किया शिलान्यास व उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बुधवार को इंद्री क्षेत्र में 6 करोड़ रुपये की राशि से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 5 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि की सड़कें, 16 लाख रुपये की राशि से श्रवण माजरा में स्टेडियम तथा 20 लाख रुपये की राशि से जनेसरो में फिरनी पक्की करने का कार्य शामिल है। मंत्री कर्णदेव कांबोज ने अपने प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम के अनुसार इंद्री क्षेत्र के गांव श्रवण माजरा, कैहरबा, कलरी जागीर, कलसौरा, जनेसरो तथा रम्बा में पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन तथा नए कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों की दुर्दशा करना पिछली सरकार की देन है। लेकिन जब से हमारी सरकार बनी इंद्री क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की सड़कों को मजबूत करने का काम किया है। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड के अधीक्षक अभियंता महेन्द्र सिंह, कार्यकारी अभियंता मेहर सिंह, एसडीओ सुनील कुमार, एसडीओ गौरव भारद्वाज, अमनदीप सिंह विर्क, रणबीर गोयत, अमित गोयल, सेठपाल मुखाला, भीम सिंह, अनिल, रिंकु कलरी, राजपाल,चमनलाल, बलजीत, साहब सिंह डबास, रामप्रसाद, मुकेश मंगला, विनोद काम्बोज सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें