करनाल। गांव कलवेहड़ी के समीप एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बजीदपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि वह अपने भाई सुरेंद्र के साथ कलवेहड़ी से सुभरी गांव में बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तो कलवेहड़ी से निकलते ही सामने से एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उसके भाई सुरेंद्र की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।