करनाल। रेलवे लाइन पर नीलोखेड़ी-अमीन के बीच ओवरहेड पावर लाइन का काम किया जाएगा, जिसके कारण शनिवार को रेलवे ने तीन घंटे का ब्लॉक किया है। इस दौरान रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उनके पास अंबाला से नई दिल्ली और नई दिल्ली से अंबाला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 2 और 3 मार्च को तक रद्द हैं। इससे अलग भी कई ट्रेने रद्द व प्रभावित हैं।