फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर रखे बैग से रुपए लेकर फरार हो गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव कुटेल में एक दुकानदार के रुपये लेकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुटेल निवासी रवि ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसकी दुकान पर दो युवक आए उन्होंने तेल मांगा और दो हजार रुपये का नोट दे दिया। रुपये खुले न होने पर उसने घर से नोटों से भरा बैग मंगवाया और वह काउंटर पर रख दिया और सामान देने लगा। इस दौरान वे युवक उस बैग से रुपये निकाल कर ले गए। जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुके हैं उनके पास यूपी नंबर की बाइक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें