फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद-ए आजम की जयंती पर निफा ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सामाजिक संस्था निफा ने शहीद-ए आजम भगत सिंह की जयंती युवा चेतना के रूप में मनाई। युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर शहर में शहीद भगत सिंह जागृति यात्रा निकाली। मानव सेवा संघ से स्वामी प्रेममूर्ति व निफा संरक्षक डॉ. लाजपत राय चौधरी ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। इंकलाब जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह अमर रहें, भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे बुलंद करते हुए युवा कार्यकर्ता शहर में निकले। मानव सेवा संघ से रेलवे रोड, वाल्मीकि चौक, कर्ण गेट मार्केट, कुंजपुरा रोड, सिविल अस्पताल व निर्मल कुटिया से होते हुए घरौंडा पहुंचे। मधुबन से दो बार माउंट एवरेस्ट फतह कर देश का नाम रोशन कर चुकी पर्वतारोही अनीता कुंडू भी इसका हिस्सा बनीं। घरौंडा के विश्वकर्मा चौक पर रैली का स्वागत किया गया। यहां से निफा घरौंडा की टीम भी बाइक रैैली में शामिल हुई। निफा की बाइक रैली में सिंह मोटरसाइकिलिस्ट, दुबई के उत्तर भारतीय चेप्टर के साथी भी मौजूद रहे। निफा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु ने कहा कि मात्र 23 वर्ष की आयु में देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूमने वाले भगत सिंह के विचारों ने उस समय युवाओं में नए प्राण फूंकने का काम किया था। अनीता कुंडू ने कहा की देश की नौजवान पीढ़ी व बच्चों को अपना रोल मॉडल शहीद भगत सिंह जैसे देशभक्तों को बनाना चाहिए न कि फिल्मी सितारों को। रैली में निफा संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, सह सचिव जसविंद्र सिंह बेदी, मनजीत सिंह, संगठन सचिव भूपेंद्र सिंह, जिला प्रधान जितेंद्र नरवाल, सचिव विवेक तोमर, युवा विंग प्रधान हितेश गुप्ता, विद्यार्थी विंग के प्रधान देवेश सागर, सचिव मोहित, घरौंडा के प्रधान पंकज शर्मा, सचिव इशु जैन, अरविंद संधु, विश्वास वालिया, कुलदीप व गुरजंट सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें