घरौंडा थाने से पांच सौ मीटर दूर दो दुकानों से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। बीती रात शहर में चोर गिरोह ने जमकर चोरों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। वो भी पुलिस स्टेशन से महज पांच सौ मीटर के दायरे में। चोरों ने दो मोबाइल की दुकानों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए के मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने अन्य दो दुकानों के शटर तोड़ने का प्रयास भी किया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई है। शहर में चोरी की बढ़ रही घटनाओ से सामाजिक संगठनों दुकानदारों ने प्रशासन के रेलवे रोड पर विरोध जताया। दुकानदारों ने चोरी घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मंगलवार रात करीब तीन बजे शहर में हुई चोरी की वारदातों ने मोबाइल दुकानों को निशाना बनाया। पहली घटना आईसीआईसीआई बैंक के पास घटी। पुलिस स्टेशन से महज 250 मीटर की दूरी पर चोरो ने हरि मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर दुकान में घुसे और जमकर लूटपाट की। दुकानदार विनोद ने बताया कि उसकी दुकान में रखें करीब 60 से 70 मोबाइल चोरी हुए है। चोरी की इस घटना में उसका लगभग छह लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है।
बाक्स
कार में सवार होकर आए थे चोर
दूसरी वारदात में चोरों ने रेलवे रोड़ स्थित दीप कम्युनिकेशन पर दावा बोला। चोर दुकान का शटर तोड़कर कर अंदर घुसे और दूकान में रखे दर्जनों मोबाईल फोन व दूसरे सामान को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसी के आधार पर दुकानदार संदीप के बताया कि चोर आई टेन कार में सवार होकर आए चारों बदमाशों ने अपने चेहरों पर कपड़ा लपेट रखा था। संदीप शर्मा का कहना है कि चोरी की इस घटना में उसकी दुकान से लगभग एक लाख रुपए के मोबाइल व अन्य सामान चोरी हुए है। उनकी दुकान में चोरी करने के बाद चोरों ने जीटी रोड़ व नई अनाज मंडी रोड़ पर स्थित कई दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन वे शटर तोडने में कामयाब नहीं हुए।
बाक्स
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात
चोरी की पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो चुकी है। वीडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह नकाबपोश बदमाशों ने दुकानों के शटर तोडने का प्रयास किया और दूकान के अंदर दाखिल होने के बाद किस तरह मोबाईल फोन की लूटपाट की। चोरी की वारदातों से दुकानदारों ने रोष बना हुआ है। पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस व एफएसएल टीम छानबीन में जुट गई है।
बाक्स
पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन
बीती रात हुई चोरी की घटनाओं को लेकर शहर के लोगों में दहशत हैं। इसको लेकर सामाजिक संगठनों दुकानदारों ने रेलवे रोड़ पर एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। दुकानदार संदीप शर्मा, दीपक कुमार, विनोद, शहरवासी जेपी शेखपुरा, दीपक, अरुण, मुकेश, सचिन, विनोद, प्रदीप, सौरभ व अन्य का कहना है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है। जब थाने से मात्र कुछ मीटर के दायरे में ही बेखौफ चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोरी की यह कोई पहली वारदात न ही है, इससे पहले भी कई चोरियां हो चुकी है साथ ही अपराधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है।
वर्जन-
शहर में सर्विस लेन व विश्वकर्मा चौंक के पास चोरी होने की सूचना मिली थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा। -हरजिंद्र सिंह, थाना प्रभारी, घरौंडा।