फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े दो चोर , लाखों का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े दो चोर , लाखों का सामान बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जिला पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से लाखों रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस ने पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी चंदन के खिलाफ पहले भी करनाल में धारा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। सीआईए वन इंचार्ज कमलदीप राणा ने बताया कि तीन जनवरी 2017 को सदर थाना में पृथ्वी विहार वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि किसी ने उसके मकान से लाखों का सामान चोरी कर लिया है। एसपी ने मामले की जांच सीआईए-1 के इंचार्ज निरीक्षक कमलदीप राणा को सौंपी। उन्होंने एएसआई शमसेर सिंह की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया। टीम ने मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए 5 मार्च को पृथ्वी विहार से आरोपी चंदन सिंह वासी जिला बेगुसराय बिहार हाल गली नंबर-1 पृथ्वी विहार और उसके चचेरे भाई राजा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 6 म्यूजिक स्पीकर, एक मिक्सर, एक कंप्यूटर सिस्टम, 3 एंपलीफायर, 3 हार्न और एक यूनिट आदि सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें