फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने से डिवाडर पार कर ट्रक से टकराई कार, डीजल की टंकी फटने से लगी आग, 7 माह की बच्ची सहित 4 जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
नींद की झपकी आई तो डिवाडर पार कर ट्रक से टकराई कार में लगी आग, सात माह की बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्य जिंदा जले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल (तरावड़ी)। दिल्ली जा रहे एक परिवार के चार सदस्य कार व ट्रक की भिड़ंत के बाद कार में आग लगने से जिंदा जल गए। मरने वालों मे एक सात माह की बच्ची भी है। हादसा गाड़ी चला रहे युवक को नींद की झपकी आने से हुआ। गाड़ी असंतुलित होने के कारण डिवाइडर पार गई और दूसरी साइड से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद कार में आग लग गई और सात माह की बच्ची समेत एक ही परिवार के चारों सदस्य जिंदा जल गए। भिड़ंत से ट्रक में भी आग लग गई। पूरा परिवार अमृतसर से होली मनाकर वापस दिल्ली लौट रहा था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब पौने चार बजे हुआ। दिल्ली के हरिनगर का रहने वाला संचित चोपड़ा अपनी पत्नी भावना चोपड़ा, सात माह की बच्ची तुषारिका उर्फ तन्नू और सास नरेश कुमारी भोला के साथ कार में सवार होकर लुधियाना अपनी रिश्तेदारी में होली मनाने गए थे। इसके बाद सभी घूमने के लिए अमृतसर गए थे। मंगलवार अलसुबह सभी कार में सवार होकर अमृतसर से दिल्ली की तरफ घर वापस आ रहे थे। जीटी रोड शामगढ़ के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाडर पार कर दिल्ली से अंबाला लेन पर चली गई। इस दौरान कार दिल्ली की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गई और पेट्रोल की टंकी फटने से कार में आग लग गई। हादसे में कार चालक संचित चोपड़ा (28), भावना चोपड़ा (24), 7 माह की तुषारिका व नरेश कुमारी भोला आग लगने से कार के अंदर ही जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तरावड़ी पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने शवों को टुकड़ों के रूप में एकत्रित किया और मेडिकल कालेज के मार्चरी हाउस में रखा। तरावड़ी थाना प्रभारी जनकराज पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और जले हुए शवों को कार से बाहर निकलवाकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बाद में क्रेन की सहायता से जली हुई कार और क्षतिग्रस्त ट्रक को जीटी रोड से हटवाया गया। तरावड़ी थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें