फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकार कर रही किसानों का शोषण : आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार कर रही किसानों का शोषण : आर्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान राजपाल सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाकियू प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने शिरकत की। आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में काफी वर्षों से सभी सरकारें किसानों का शोषण करती आ रही है। चुनाव के समय में सभी पार्टियां किसानों की मांगे पूरी करने के आश्वासन देकर वोट तो ले लेती है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं देती। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भी चुनाव से पहले किसानों को आश्वासन दिया था कि स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाएगी, किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे, फसलों के लाभकारी मूल्य दिया जाएगा, किसानों को 22 घंटे बिजली दी जाएगी। लेकिन सत्ताधारी सरकार द्वारा किसान हित में कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। इसके चलते किसान की हालत और खराब होती जा रही है और वे लगातार कर्ज में दबता जा रहा है। इसे लेकर किसानों में रोष पनपता जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग कि की फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए। वहीं गेहूं का न्यूनतम मूल्य 2200 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाए, कर्जे माफ किए जाए, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए, ताकि किसान बदहाली से बच सके। इस दौरान ईश्वर चहल, जय कुमार, बलधीर सिंह, कृष्ण चंद, सतीश कंबोज, रामनाथ आदि किसानों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें