निसिंग। गांव मंजूरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई गई खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल के अंडर 19 आयु वर्ग के वालीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खेले गए अंडर-19 आयु वर्ग के वालीबाल प्रतियोगिता में ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल केे टीम ने राजकीय स्कूल मंजूरा की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता की अंडर 19 लड़कों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में प्रभात प्रथम व शुभम दूसरे स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम व सुनील ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल संचालक विक्रम चौधरी व प्रधानाचार्य सोनिया चौधरी ने बताया कि वालीबाल की टीम ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई दी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी टूटेजा, विनीता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।