फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में सांभली की आरती अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंध की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का विषय सहकारिता दशा व दिशा रखा गया। निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांभली की आरती अव्वल स्थान पर रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला की शिवानी ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मंजू रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की पारुल और मोनिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। सहकारिता विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी टुटेजा, प्रधानाचार्या शशीबाला व हरकोफैड के सहकारी शिक्षा अधिकारी जगदीप सांगवान ने विजेता प्रतिभागियों को नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी। इस अवसर पर अशोक कुमार, संजीव कुमार, जसप्रीत कौर, कुसुम लता, भूप सिंह, राजकुमार पन्नु, दुलीचंद रमन, प्रमोद व रीटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें