फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेशकर 4 दिन के रिमांड पर लिया हत्या आरोपी रवि

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। स्थानीय कोर्ट परिसर में सोमवार को उपलाना गांव के राजेंद्र पर चाकुओं से वार कर हत्या करने वाले आरोपी रवि को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ और हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया जाएगा। थाना प्रभारी संजीव गौड़ ने बताया कि आरोपी रवि और अन्य लोगों के खिलाफ राजेंद्र के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया था। आरोपी को बुधवार देर शाम को गांव सालवन से गिरफ्तार किया गया था। जिसे वीरवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जाएगी और साथ ही हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें