फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर पुष्पार्पित किये

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। भाविप शाखा घरौंडा ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित किए। शाखा अध्य्क्ष मोहिंदर सोनी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि विवेकानंद असाधारण व्यक्तित्व थे। भारतीय लोगों और भारत देश का विश्व स्तर पर गौरव बढ़ाने में उनका बहुत ही अहम योगदान रहा। बुधवार को जीटी रोड स्थित भाविप फीजियोथेरेपी सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में भाविप अध्यक्ष मोहिंद्र सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान हिंदू सन्यासी थे। वर्ष 1893 में उन्होंने शिकागो में विश्व धर्म संसद के उद्घाटन में एक बहुत ही शक्तिशाली भाषण दिया। इस मौके पर सचिव राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता, प्रेस सचिव संजय गौतम, कपिल धीमान, पूर्व अध्यक्ष पंडित अनिलशास्त्री, राजेश जैन, सहसचिव अरुण धीमान, विक्रम गुप्ता, पंकज बंसल, सचिन जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें